आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ स्मार्ट सिटी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 25, 2021

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में लखनऊ स्मार्ट सिटी में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन

लखनऊ(मानवी मीडिया) मण्डल लखनऊ भारत सरकार ने स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने के अवसर को उत्सव के रूप में मनाने का निर्णय लेते हुये सम्पूर्ण आयोजन को ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ नाम दिया है। आयेाजन का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के संघर्ष को याद करते हुये उनके त्याग व बलिदान से युवा पीढ़ी को अवगत कराना भी है। साथ ही पर्यावरण सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण तथ बच्चों के ज्ञानवर्धक व मनोरंजक गतिविधियों का आयेाजन भी किया जाना है। आजादी के अमृत महोत्सव के गरिमा पूर्ण आयेाजन के लिये केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय से प्राप्त निर्देशों के परिपालन में लखनऊ स्मार्ट सिटी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने जा रहा है। लखनऊ स्मार्ट सिटी के अध्यक्ष आयुक्त/लखनऊ मण्डल श्री रंजन कुमार जी तथा श्री अजय कुमार द्विवेदी, नगर आयुक्त/मुख्य कार्यकारी अधिकारी, लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मार्गदर्शन में लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा 27 सितम्बर 2021 से 03 अक्टूबर 2021 तक विभिन्न गतिविधियां आयेाजित की जायेंगी।
गतिविधियों में पार्क उन्नयन से लेकर स्वास्थ्यकर भोजन के बारे में जागरूक करने साथ ही समाज के सभी वर्गो के लिये कई तरह की प्रतियोगिताएं WOMENS FREEDOM WALKS, HERITAGE WALKS, LAKHAN PATH FOUNDER WALK, AMRIT MANTHAN  जैसी विशिष्ट गतिविधियां शामिल है।  इस कार्य में लखनऊ स्मार्ट सिटी के टीम सदस्यों के साथ क्षेत्र के नगर वासी, विद्यार्थियों व युवाओं की सहभागिता भी रहेगी। फ्रीडम टू वॉक कार्यक्रम का आयेाजन प्रातःकाल एवं सांयकाल में किया जायेगा। जो यह दर्शाता है कि हमारा शहर महिलाओं के लिये सुरक्षित है। इसी कड़ी में शहर की समृद्ध एतिहासिक विरासत तथा स्वतंत्रता संग्राम में शहर की महत्वपूर्ण भूमिका से युवाओं को अवगत कराने के लिये हैरीटेज वॉक का आयेाजन भी लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। सम्पातिद होने वाली प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को कई श्रेणियों में आकर्षक पुरस्कार एवं प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएंगे 

Post Top Ad