हिन्दुत्व की रक्षा के लिये एकजुट होना जरूरी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 6, 2021

हिन्दुत्व की रक्षा के लिये एकजुट होना जरूरी

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी

चित्रगुप्त धाम के स्थापना समारोह में पहुंचे

लखनऊ। (मानवी मीडिया)आज यहां गोमतीतट पर आयोजित भगवान चित्रगुप्त धाम के स्थापना दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लेने अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडी महाराज ने कहा कि सभी जातिवर्ग के लोग अपने को मजबूती के साथ रहें लेकिन हिन्दुत्व के लिये सभी लोगों को एकजुट रहना चाहिए। उन्होंने साफ कहा कि अगर हिन्दु समाज में एकजुटता ही हिन्दुत्व को बचा सकता है। इससे पहले हिन्दू महासभा के राश्ट्रीय अध्यक्ष के षहर पहुंचने पर गुलाचीन मन्दिर विकासनगर में हिन्दू विद्यार्थी महासभा के प्रदेष अध्यक्ष अंशुमान त्रिवेदी सहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और दलबल के साथ हनुमान सेतु के निकट आयोजित भगवान चित्रगुप्त धाम के स्थापना दिवस कार्यक्रम स्थल के लिये रवाना हुये। जहां आयोजकों ने हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिदंडीजी महाराज को गदा भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी सहित पार्टी के कई प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।

Post Top Ad