राज्य महिला आयोग अध्यक्षा विमला बाथम ने समीक्षा बैठक आहूत की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 30, 2021

राज्य महिला आयोग अध्यक्षा विमला बाथम ने समीक्षा बैठक आहूत की

बाराबंकी (मानवी मीडिया) गांधीभागार में राज्य महिला आयोग अध्यक्ष विमला बाथम की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आहूत की गई। इसके पूर्व विकास खण्ड हरख में पोषण पंचायत कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। बैठक के दौरान पिछले माह पुलिस विभाग की स्थिति, जिले में महिलाओं के उत्पीड़न को रोकने के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी, जिले में महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए जा रहे उपायों की जानकारी, जिले में महिलाओं से जुड़े अपराध के कितने मामले दर्ज हुए?, कितने मामलों का समाधान किया गया है और कितने मामले अभी भी लंबित हैं?, कितने मामलों में चार्जशीट का निपटारा किया जाना है?, कितने मामलों का निस्तारण किया गया व कितने मामले किस स्तर पर लंबित हैं?, निस्तारित किये जाने वाले मामलों में आरोप पत्र जारी किया गया है, दहेज हत्या के कितने मामले दर्ज हुए, इनमें से कितने मामलों में चार्जशीट भेजी गई, कितने मामले लंबित हैं और किस स्तर पर हैं, छेड़छाड़ के कितने मामले दर्ज किए गए? अपहरण के कितने मामलों में लकड़ी बरामदहुई और उनमें से कितने वयस्क थे, थाना स्तर पर सुलह समझौते के आधार पर 498ए और घरेलू हिंसा, जिले में महिला उत्पीड़न/बलात्कार के मामलों की स्थिति, रेप के मामले में 24 घंटे के अंदर मेडिकल कराया जाता है, कितने हत्या के मामले दर्ज किए गए, और उनके खिलाफ कितनी चार्जशीट भेजी गई के बारे में समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये तथा समय-समय पर आयोग को अवगत कराने के निर्देश दिये गये।

 विमला बाथम ने बैठक के दौरान निर्देश दिया गया कि मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष से सम्बन्धित प्रकरणों की स्थिति, 181 महिला हेल्पलाइन की स्थिति, घरेलू हिंसा की स्थिति, पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन की स्थिति तथा विधवाओं हेतु अनुदान पेंशन की स्थिति, निराश्रित महिल�

Post Top Ad