पेट्रोल से नहीं चलेंगे बाइक और स्कूटर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 16, 2021

पेट्रोल से नहीं चलेंगे बाइक और स्कूटर, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने किया ऐलान


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): हरियाणा के सोहना और राजस्थान के दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे के निरीक्षण कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बड़ी बात कही। केंद्रीय मंत्री ने ऐलान किया कि जल्दी ही बाइक और स्कूटर पेट्रोल से नहीं चलेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए कानून बनाने जा रहा हूं जिसके बाद बाइक और स्कूटर इथेनॉल से चलेंगे। उन्होंने कहा कि देश के किसान पेट्रोल और डीजल का पर्याय देंगे। अब मक्के, चारे से और गेहूं की मदद से पेट्रोल ऊर्जा का विकल्प तैयार होगा।

इसके अलावा गडकरी ने कहा कि दिल्ली से जयपुर इलेक्ट्रिक हाइवे बनाए जाएंगे। नितिन गडकरी ने कहा कि एक्सप्रेस वे निर्माण में पर्यावरण का ध्यान रखा जा रहा है। दिल्ली मुम्बई हाइवे के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे निर्माण के साथ-साथ वृक्षारोपण भी किया जा रहा है। दौसा में नितिन गडकरी ने कहा कि राज्य में 11 लाख से अधिक वृक्षारोपण किया जाएगा। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि लाइट के लिए सोलर ऊर्जा का उपयोग किया जाएगा।

नितिन गडकरी ने बताया कि 22 ग्रीन हाईवे बना रहे हैं। इसमें कोई पशु नहीं आ सकता है। देश में 5 लाख एक्सीडेंट होते हैं। जिसमें डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है। राजस्थान में 35 एक्सीडेंट ब्लेक स्पॉट है उनको सुधारा जा रहा है। 2030 तक जीरो एक्सीडेंट तक लाएंगे।

Post Top Ad