सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, शुभम कुमार ने किया टॉप- 761 उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, September 24, 2021

सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम घोषित, शुभम कुमार ने किया टॉप- 761 उम्मीदवारों ने पास की परीक्षा


नई दिल्ली ( मानवी मीडिया): संघ लोक सेवा आयोग द्वारा जनवरी, 2021 में आयोजित सिविल सेवा परीक्षा, 2020 के लिखित भाग तथा अ‍गस्त-सितम्बर, 2021 में आयोजित व्यक्तित्व परीक्षण हेतु साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर भारतीय प्रशासनिक सेवा; भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा; और केंद्रीय सेवाओं, ग्रुप “क” तथा ग्रुप “ख” में नियुक्ति हेतु शुक्रवार को अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

फाइनल रिजल्ट में शुभम कुमार ने सिविल सर्विसेज परीक्षा 2020 में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं सिविल सर्विसेज परीक्षा में जागृति अवस्थी और अंकिता जैन ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। 545 पुरुषों और 216 महिलाओं समेत कुल 761 उम्मीदवारों ने परीक्षा पास की की है और कुल मिलाकर 761 उम्‍मीदवारों की नियुक्ति हेतु अनुशंसा की गई है। सिविल सेवा परीक्षा, 2020 का परिणाम दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित रिट याचिका (सी) संख्या 5153/2020 और 7351/2020 के परिणाम के अधीन होगा।

संघ लोक सेवा आयोग के परिसर में परीक्षा भवन के नजदीक एक “सुविधा काउंटर” स्थित है। उम्मीदवार अपनी परीक्षा / भर्ती से सम्बंधित किसी भी प्रकार की जानकारी / स्पष्टीकरण, व्यक्तिगत रूप से अथवा दूरभाष सं0 23385271/23381125/23098543 पर कार्य दिवसों में प्रातः 10.00 से सायं 5.00 बजे के बीच प्राप्त कर सकते हैं। परिणाम, संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट अथार्त एचटीटीपी//डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडाटयूपीएससीडाटगावडाटइन पर भी उपलब्ध होगा । परिणाम घोषित होने की तिथि से 15 दिन के भीतर अंक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे ।

Post Top Ad