भाजपा ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, उ0प्र0 में धर्मेंद्र प्रधान व गजेंद्र शेखावत को पंजाब का जिम्मा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 8, 2021

भाजपा ने 5 राज्यों में चुनाव प्रभारियों का किया ऐलान, उ0प्र0 में धर्मेंद्र प्रधान व गजेंद्र शेखावत को पंजाब का जिम्मा


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने बुधवार को पांचों चुनावी राज्यों के लिए अपने प्रभारियों का ऐलान कर दिया है। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अनुराग ठाकुर और विवेक ठाकुर को सह-प्रभारी बनाया गया है।

 उत्तराखंड के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को जिम्मेदारी दी है, उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को भी सह-प्रभारी बनाया गया है। 

पंजाब चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी नियुक्त किया गया है। गोवा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को जिम्मेदारी दी गई है। 

वहीं, मणिपुर के विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी बनाया गया है।

Post Top Ad