मातृशक्ति परिश्रम 2022 में भा जा पा विजय का आधार बनेगा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, September 20, 2021

मातृशक्ति परिश्रम 2022 में भा जा पा विजय का आधार बनेगा


लखनऊ (
मानवी मीडिया)भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर महिला मोर्चा कार्य समिति बैठक का आयोजन आज श्यामसत्सभवनमहानगर में किया गया।कार्यसमिति मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रावत ने कहा कि मोदी सरकार और योगी सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों एवं निर्णयों को माताओं-बहनों के बीच पहुंचाना है। बूथ, मण्डल, जिला स्तर तक पहुंचकर महिलाओं को पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। मातृशक्ति का परिश्रम 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का आधार बनेगा।''

कार्य समिति के उपरांत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 71 महिला कोरोना योद्धाओं को महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा व महापौर संयुक्ता भाटिया द्वारा सम्मानित किया गया।

महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा  ने कहा कि करोना संक्रमण से निपटने  में महिलाओं ने भी विशेष योगदान दिया। पार्टी द्वारा समाज के ऐसे विभिन्न वर्गों की डॉक्टर, नर्सों, पुलिसकर्मी, आंगनबाड़ी, आशा बहू व विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया जा रहा है।

ऐसी सभी करोना वारियर्स की बहुत प्रशंसा करता हूं जिनके सहयोग से हम सभी करोना से उबर कर आये।

 उन्होंने कहा कि करोना अभी गया नहीं है परंतु प्रदेश में योगी सरकार के कुशल प्रबंधन के कारण और केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के द्वारा उस पर काबू पाने का सफल प्रयास किया गया है। 

मेयर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि आज महिलाएं ई रिक्शा से लेकर हवाई जहाज तक चला रही हैं। महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त हैं। महिलाएं जिम्मेदारी के नजरिया से दोहरी भूमिका निभाती हैं और घर हो या सामाजिक क्षेत्र सभी में कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करती हैं।

नगर अध्यक्ष सीता नेगी ने पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई दी और कहा महिला शक्ति, महा शक्ति है।हम भाजपा को मजबूत करेंगे मोदी योगी सरकार ने महिलाओं के लिए विशेष योजनाएं प्रदान करें हैं जिसका लाभ आगामी चुनाव में बड़ी विजय के रूप में मिलेगा।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम मे पूर्व महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बीना गुप्ता, महानगर मंत्री अनिता वर्मा, मधुबाला त्रिपाठी, महिला मोर्चा नगर प्रभारी साधना जग्गी, महिला मोर्चा नगर महामंत्री अर्चना साहू, रीना चौरसिया, उपाध्यक्ष शिवा पांडे ,अंजली सिंह, भूमि कक्कड़, प्रतिभा सिंह, पार्षद मिथिलेश चौहान शशि गुप्ता, मंत्री उमा मिश्रा अनीता वर्मा शाहिदा खान बबीता सक्सेना कोषाध्यक्ष प्रियंका चक्रवर्ती कार्यालय मंत्री रश्मि सिंह मीडिया प्रभारी सुधा सिंह सोशल मीडिया प्रभारी दीप्ति मूलचंदानी मुख्य रूप से उपस्थित रही।

Post Top Ad