उ0प्र0::भगवान विश्वकर्मा जयन्ती पर राज्यपाल ने दी बधाई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, September 16, 2021

उ0प्र0::भगवान विश्वकर्मा जयन्ती पर राज्यपाल ने दी बधाई

लखनऊ : (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश की राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल ने निर्माण और सृजन के देवता भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। 

राज्यपाल  ने कहा कि विश्वकर्मा जयंती का दिन हमें निर्माण में श्रम का महत्व बताता है। यह दिन हमें यह संदेश देता है कि हम श्रम से अपने समाज और राष्ट्र के निर्माण के लिए संकल्पित हों। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भगवान विश्वकर्मा को संसार के प्रथम वास्तुकार की संज्ञा दी गई है और उन्होंने श्रम से सृजन की सार्थकता को स्थापित किया है।

Post Top Ad