नौ-साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ , अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कैंडल मार्च - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 5, 2021

नौ-साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ , अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कैंडल मार्च


 लखनऊ ( मानवी मीडिया)आज गुरुवार को देश की राजधानी में नौ-साल की बच्ची के साथ हुई दरिंदगी के खिलाफ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में लखनऊ कांग्रेस द्वारा डालीगंज स्थित हाथी पार्क से शहीद स्मारक तक कैंडल मार्च निकाला गया और श्रद्धांजलि दी गई

 इस मौके पर अजय कुमार लल्लू ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि  देश-प्रदेश की सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हुई है जिसके फलस्वरूप अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि इसतरह की घटनाएं आम होती जा रही है। कांग्रेस पार्टी दुख के इस संकट पर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

इस मौके पर जिला अध्यक्ष  वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष (उत्तरी) अजय श्रीवास्तव अज्जू व शहर अध्यक्ष(दक्षिणी) दिलप्रीत सिंह डीपी ने संयुक्तरूप से कहा कि जिस तरह इस प्रकार की घटनाएं आम होती जा रही है, उससे यह साफ हो गया है कि अपराधियों ने मन मे कानून-व्यवस्था को लेकर बिल्कुल खौफ नही है और केंद्र सरकार महिला-सुरक्षा को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नही है, लिहाज जनता इस सरकार को 2022 में आगामी विधानसभा चुनाव में उखाड़ फेंकेगी।

 इस मौके पर अनुसिय्या शर्मा, राजेन्द्र शुक्ला,प्रमोद सिंह,संजय सिंह, जेपी मिश्रा, शैलेन्द्र तिवारी,राजेन्द्र पांडेय, संजय श्रीवास्तव, डॉ० शहजाद आलम, सुशीला शर्मा, अशोक सोनकर, विकास सक्सेना, सतीश शर्मा,अमरेश यादव, प्ररवेज मंसूरी, जितेंद्र यादव, राधे श्याम त्रिपाठी, आशीष दीक्षित, राहुल अवस्थी, अंकित सक्सेना, फरजान खान, राशिदा खातून,अर्जुन श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कांग्रेसजन शामिल हुए।

Post Top Ad