केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई फिटनेस नॉन स्टॉप रस्सी कूदने का वीडियो वायरल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 29, 2021

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिखाई फिटनेस नॉन स्टॉप रस्सी कूदने का वीडियो वायरल


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर फिट इंडिया मूवमेंट की दूसरी वर्षगांठ मनाने के लिए आज दिल्ली में मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम पहुंचे थे। यहां उन्होंने फिट इंडिया मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने अपनी फिटनेस का नमूना पेश किया और अपनी रस्सी कूदने की स्किल्स को दिखाया। अनुराग ठाकुर हाथों में रस्सी लेकर काफी समय तक कूदते रहे।

केंद्रीय मंत्री ने रस्सी कूदने का ये वीडियो अपने ट्वीटर पेज पर शेयर किया है। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने अनुराग ठाकुर की जमकर हौसलाफजाई करते हुए तालियां बजाईं। वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि किस तरह केन्द्रीय मंत्री बिना रुके रस्सी कूदे जा रहे हैं। बता दें कि फिट इंडिया ऐप के शुभारंभ कार्यक्रम से पहले अनुराग ठाकुर ने स्टेडियम में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की थी।

Post Top Ad