झटका: फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानें अब चुकानी होगी कितनी कीमत - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, August 1, 2021

झटका: फिर महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, जानें अब चुकानी होगी कितनी कीमत


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): कोरोना काल काल में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच रसोई गैस सिलेंडर भी महंगा हो गया है। अगस्त महीने के पहले दिन ही लोगों को महंगाई का एक और झटका लगा है। खबरों के मुताबिक, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की है। दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है। एलपीजी गैस सिलेंडर के ये बढ़े हुए दाम 1 अगस्त यानी आज से लागू हो गए हैं।

हालांकि घरेलू उपयोग वाले 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इस हिसाब से दिल्ली में 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपये है। गौरतलब है कि जुलाई में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। इसके तहत सबसे ज्यादा बढ़ोतरी चेन्नई में 73.50 रुपये प्रति सिलेंडर का इजाफा हुआ है।

जुलाई में घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में हुआ था इजाफा

14.2 किलोग्राम वाले गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले महीने वाली चलेंगी। जुलाई महीने में तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 25.50 प्रति सिलेंडर बढ़ोतरी का एलान किया था। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर के दाम 834.50 रुपये हैं, वहीं, मुंबई में 834.50 रुपये, कोलकाता में गैस सिलेंडर का भाव 861 रुपये और चेन्नई में 850.50 रुपये प्रति सिलेंडर है।

Post Top Ad