ग्रेटर नोएडा ,मजदूर ने मालिक की नाबालिग बेटी से किया बलात्कार, गिरफ्तार - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 10, 2021

ग्रेटर नोएडा ,मजदूर ने मालिक की नाबालिग बेटी से किया बलात्कार, गिरफ्तार


 नोएडा (मानवी मीडिया)ग्रेटर नोएडा, कोतवाली सूरजपुर क्षेत्र के कस्बे में रहने वाले व्यक्ति के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।  मकान के निर्माण में लगे मजदूर कई दिनों से वहीं पर रह रहे थे। इस दौरान एक मजदूर  ने मकान मालिक की नाबालिग बेटी के साथ बलात्कार किया। मामले की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी मज़दूर को गिरफ्तार कर लिया है।

कतवाली सूरजपुर प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि सूरजपुर कस्बे में एक व्यक्ति अपने का निर्माण करवा रहा है। निर्माण कार्य में कई मज़दूर काम कर रहे हैं और वहीँ पर रहते भी हैं। शुक्रवार को मकान मालिक ने अपनी 7 वर्षीय बेटी के साथ आरोपी मज़दूर लालू(23) को दुष्कर्म करते पकड़ लिया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराकर  आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Post Top Ad