अब पटना जंक्शन पर यात्री हो सकेंगे रिलैक्स, बॉडी मसाज की व्यवस्था - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 17, 2021

अब पटना जंक्शन पर यात्री हो सकेंगे रिलैक्स, बॉडी मसाज की व्यवस्था


पटना (मानवी मीडिया): ट्रेन से यात्रा में थक कर चूर हो गए लोग अब पटना जंक्शन पर मसाज सेवा का लाभ लेकर आराम महसूस करेंगे। पटना जंक्शन से होकर आने-जाने वाले यात्री यदि थके हुए महसूस करते हैं तो अब उन्हें निश्चिंत रहना चाहिए कि उनकी थकान जंक्शन पर ही दूर हो जाएगी। इसके लिए मसाज सेवा उपलब्ध कराया गया है। पटना जंक्शन के गेट नंबर तीन के निकट ही बॉडी मसाज की शुरुआत की गई है। यात्रियों के सफर के दौरान थकान को दूर करने का इंतजाम पटना जंक्शन पर एक निजी कंपनी के द्वारा किया गया है।

निजी कंपनी की ओर से 60 रुपए में 10 मिनट के लिए यात्रियों को बॉडी मसाज चेयर दिया जाता है। इस मसाज चेयर पर थके हुए यात्री बैठकर रिलैक्स होते हैं। इस सेंटर के संचालक राहुल ने बताया कि पटना जंक्शन पर यह व्यवस्था पहली बार बॉडी मसाज की की गई है। सुबह से लेकर शाम तक 50 लोगों ने बॉडी मसाज करवाया है। लोगों का अच्छा रुझान भी मिल रहा है। जैसे-जैसे यात्रियों को इसकी जानकारी होगी, तो और लोग आएंगे।

रेलयात्री लंबी दूरी के बाद थकान महसूस करने लगते हैं। ऐसे में यात्रियों को रेलवे स्टेशन में बॉडी मसाज की सुविधा मिलने लगी है। पटना जंक्शन पर लाखों यात्रियों का आना जाना होता है। विशेषकर वैसे रेलयात्री जिनको बॉडी मसाज करवाने का शौक है उनको स्टेशन पर ही इसकी सुविधा मिलने से अब उन्हें सड़कों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Post Top Ad