रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को करेंगे लालजी टंडन प्रतिमा का अनावरण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 19, 2021

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को करेंगे लालजी टंडन प्रतिमा का अनावरण


लखनऊ (मानवी मीडिया) | लखनऊ के सांसद एवं केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार 21 जुलाई को लखनऊ पहुंच रहे हैं। लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 21 जुलाई को प्रातः 10:35 बजे लखनऊ अमौसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे उसके बाद वहां से हजरतगंज के लिए प्रस्थान करेंगे जहां मल्टी लेवल पार्किंग, हजरतगंज के सामने स्थापित स्वर्गीय लालजी टंडन , पूर्व राज्यपाल मध्य प्रदेश एवं बिहार, की प्रतिमा का प्रातः 11:00 अनावरण करेंगे।

 अनावरण कार्यक्रम के उपरांत अपराह्न 12:00 बजे वहां से प्रस्थान कर 12:15 बजे संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एस.जी.पी.जी.आई) पहुंच कर वहां भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,कल्याण सिंह  से भेंट कर स्वास्थ्य की जानकारी लेंगे।

पीजीआई से अपराह्न 12:40 बजे सीधे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराहन 1:00 बजे दिल्ली के लिए रवाना हों जाएंगे।

Post Top Ad