कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 16, 2021

कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में हजारों युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता ने प्रियंका गांधी का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया

 

लखनऊ (मानवी मीडिया)भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव एवं प्रभारी उ0प्र0  प्रियंका गांधी  के आज लखनऊ आगमन पर एयरपोर्ट से चारबाग होते हुए महाराणा प्रताप चैराहा (हुसैनगंज) पहंुचने पर उ0प्र0 युवा कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में प्रदेश भर से आये हजारों की संख्या में उत्साहित युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा फूल-मालाओं एवं गगनभेदी नारों से भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया एवं अपनी अपनी गाडि़यों से  गांधी के काफिले में शामिल होकर युवा कांग्रेस के झण्डे हाथों में लिए कांग्रेस का नारा बुलन्द करते हुए  गांधी के निवास पहुंचे।

युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वर्चस्व पाण्डेय ने बताया कि इसके उपरान्त प्रियंका गांधी  के साथ सभी युवा कांग्रेसजन प्रदेश अध्यक्ष  कनिष्क पाण्डेय के नेतृत्व में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मौन धरने में शामिल हुए।

प्रवक्ता वर्चस्व पाण्डेय ने बताया कि आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री कनिष्क पाण्डेय सहित संगठन प्रभारी अभिनव तिवारी, प्रदेश महासचिव अजीत सिंह, संदीप पाल, प्रदेश सचिव मुकेश अवस्थी, दिव्यांशु पाण्डेय, लखनऊ जिला अध्यक्ष अंकित तिवारी एवं सै0 इमरान, गाजीपुर शहर अध्यक्ष विपुल विनायक मिश्रा, गौरव शुक्ला सहित हजारों की संख्या में प्रदेश, जिला एवं शहर अध्यक्ष के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

Post Top Ad