31 जुलाई, निजी चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण का नवीनीकरण होगा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

31 जुलाई, निजी चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण का नवीनीकरण होगा


लखनऊः (मानवी मीडिया)कोरोना काल को देखते हुए प्रदेश के सभी  निजी चिकित्सा संस्थानों के पंजीकरण का नवीनीकरण बढ़ी हुयी तारीख 31 जुलाई, 2021 तक होगा। चिकित्सा एवं स्वास्थय विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह पंजीकरण पूर्व में जमा प्रपत्रों के आधार पर नवीनीकृत होगा।चिकित्सा विभाग ने जानकारी दी है कि अध्यक्ष उत्तर प्रदेश नर्सिंग होम एसोसिएशन, लखनऊ ने शासन में पत्र भेजकर निजी चिकित्सा संस्थानों  के 30 अप्रैल 2021 तक मान्य पंजीकरण के नवीनीकरण की तिथि को बढ़ाये जाने का अनुरोध किया था। शासन द्वारा नवीनीकरण की समय सीमा को बढ़ा कर  31 जुलाई, 2021 कर दिया गया है।  इस सन्दर्भ में 28 अप्रैल 2021 को शासनादेश जारी किया जा चुका है।    

Post Top Ad