सहारनपुर में दो गैगस्टर भाईयों की 20 लाख की संपत्ति कुर्क - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 2, 2021

सहारनपुर में दो गैगस्टर भाईयों की 20 लाख की संपत्ति कुर्क


सहारनपुर (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गैंगेस्टर आलम और उसके भाई नदीम की करीब 20 लाख रुपये की संपत्ति राजस्व विभाग ने कुर्क कर ली।पुलिस अधीक्षक (सिटी) राजेश कुमार ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अदालत ने गैंगस्टर एक्ट मामले की सुनवाई करते हुए सिंभालका जुनारदार निवासी फैजान के दो पुत्रों आलम और नदीम की अवैध रुप से अर्जित की गई करीब 20 लाख रुपये की सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए थे।

उन्होंने बताया कि आदेश के अनुपालन में तहसीलदार गोपेश तिवारी ने कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। दोनों भाईयों पर अनेक मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह में जिला प्रशासन ने करीब 10 अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उनकी संपत्ति कुर्क की है

Post Top Ad