लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 122 लोगों का चालान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 4, 2021

लखनऊ में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 122 लोगों का चालान


लखनऊ (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यातायात पुलिस ने नियमों की अनदेखी करने वाले 122 लोगों का रविवार को ई-चालान किया। पुलिस प्रवक्ता ने आज शाम यहां यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यातायात पुलिस ने लखनऊ शहर के विभिन्न चौराहो एवं तिराहो पर दो पहिया वाहन पर बगैर हेलमेट, तीन सवारी, बिना नम्बर वाहन और ओवर स्पीड आदि के सम्बन्ध में चेकिंग की गई।इस दौरान प्रवर्तन टीमों ने दो पहिया वाहन पर हेलमेट न लगाने वाले 40 ,तीन सवारी बैठाने पर 09 लोगों का,नो-पार्किंग में किए गए चालान 11 जबकि गलत दिशा में चलने वाले 11 लोगों का चालान किया। चार पहिया वाहन पर सीट बेल्ट नहीं लगाने वाले 21 लोगों का चालान किया गया। इसके अलावा अन्य मामलो में 10 से अधिक लोगों के चालान किए गये। प्रवक्ता ने बताया कि इस दौरान पुलिस ने जुर्माने के तौर पर एक लाख 79 हजार 800 रुपये शमन शुल्क के रुप में वसूल किये।

Post Top Ad