सीबीएसई12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी- 99.37 फीसदी विद्यार्थी पास हुए - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 30, 2021

सीबीएसई12वीं बोर्ड के नतीजे घोषित, छात्राओं ने फिर मारी बाजी- 99.37 फीसदी विद्यार्थी पास हुए


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को 12वीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी है। विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in. पर देख सकते हैं। जानकारी के मुताबिक 99.37 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। करीब 14 लाख विद्यार्थियों की किस्मत दांव पर थी। लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 99.67 जबकि लड़कों का 99.13 फीसदी रहा। यानी लड़कियों का पास प्रतिशत 0.54 बेहतर रहा। सीबीएसई 12वीं में इस वर्ष 14.5 लाख छात्र पंजीकृत थे। बता दें कि इस वर्ष देश में कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी भयावह लहर के कारण बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। परिणाम बोर्ड की वैकल्पिक आकलन नीति के आधार पर जारी किए गए हैं।

CBSE 12th Board Result 2021 ऐसे करें चेक

-सबसे पहले CBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

-उस लिंक पर क्लिक करें , जहां CBSE 12th Board Result 2021 लिखा हो।

-अपना रोल नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।

-आपका CBSE 12th Board Result 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा।

-CBSE 12th Board Result 2021 डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसे सेव करें।

ऐसे थे पिछले साल के 12वीं के रिजल्ट

पिछले साल कक्षा 12वीं के परिणाम, 13 जुलाई को जारी हुए थे। सीबीएसई की रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल 12वीं कक्षा में कुल 88.78 प्रतिशत छात्र पास थे, जबकि 2019 में 83.40 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। यानी, पिछले साल (2019) की तुलना में इस साल 5.38 प्रतिशत अधिक छात्र पास हुए थे।

Post Top Ad