अफगानिस्तान के करीब 1,000 नागरिकों ने ताजिकिस्तान में ली शरण - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, July 10, 2021

अफगानिस्तान के करीब 1,000 नागरिकों ने ताजिकिस्तान में ली शरण

दुशान्बे (मानवी मीडिया) अफगानिस्तान में तालिबान की बढ़ती पकड़ के कारण इस देश के करीब 1,000 नागरिकों ने भागकर ताजिकिस्तान में शरण ली है। ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान के राजदूत मोहम्मद ज़हीर अघबर ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अफगानिस्तानी नागरिकों ने ताजिकिस्तान में एक शरणार्थी शिविर में शरण ले रखी है।

अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिकों की वापसी के साथ तालिबान इस देश पर लगातार अपनी पकड़ मजबूत करता जा रहा है और हालात बिगड़ते जा रहे हैं। अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच आतंकवादी समूह तालिबान ने देश के विशेष रूप से उत्तरी ग्रामीण हिस्सों में कब्जा करना शुरू कर दिया है। अघबर ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ताजिकिस्तान में अफगानिस्तान की सीमा से लगे क्षेत्र में शरणार्थी शिविर बनाया गया है।

Post Top Ad