श्रम विभाग के 04 श्रम प्रवर्तन अधिकारी बने सहायक श्रम आयुक्त - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, July 8, 2021

श्रम विभाग के 04 श्रम प्रवर्तन अधिकारी बने सहायक श्रम आयुक्त


लखनऊ: (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश सरकार ने श्रम विभाग के चार श्रम प्रवर्तन अधिकारियों को सहायक श्रम आयुक्त के पद पर प्रोन्नति प्रदान कर दी है। इस संबंध में अपर मुख्य सचिव, श्रम एवं सेवायोजन  सुरेश चंद्रा ने आदेश जारी कर दिया है।

शासन द्वारा जारी आदेश में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मेरठ  शिव नारायण को सहायक श्रम आयुक्त के पद पर पदोन्नति देकर गाजियाबाद में रिक्त सहायक श्रम आयुक्त के पद पर तैनाती प्रदान की गई है।इसी प्रकार श्रम प्रवर्तन अधिकारी बाराबंकी  यशवंत कुमार को प्रोन्नति के बाद सहायक श्रम आयुक्त लखनऊ बनाया गया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी हापुड  उमेश कुमार को बिजनौर का सहायक श्रम आयुक्त बनाया गया है तथा बरेली के श्रम प्रवर्तन अधिकारी  अजीत कुमार कनौजिया को बदायूं का सहायक श्रम आयुक्त बनाया गया है।सभी अधिकारी कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 02 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रहेंगे।

Post Top Ad