महराजगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैक का निर्माण कार्य जारी निर्माण कार्य की तीसरी किस्त मंजूर, - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 22, 2021

महराजगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैक का निर्माण कार्य जारी निर्माण कार्य की तीसरी किस्त मंजूर,

 महराजगंज में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चैक का निर्माण कार्य जारी

निर्माण कार्य की तीसरी किश्त रु0 390.26 लाख मंजूर

रु0 748.88 लाख की लागत से निर्मित हो रहा है महराजगंज का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र

लखनऊ: (मानवी मीडिया) प्रदेश में जनपद महराजगंज के चैक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का निर्माण कार्य जारी है। निर्माण कार्य के लिए शासन ने तीसरी किश्त के रूप में रु0 390.26 लाख अवमुक्त करने की मंजूरी दे दी है।
ज्ञात हो इस निर्माण कार्य के लिए पूर्व में कुल लागत 512.32 लाख मंजूर करते हुए इसके सापेक्ष प्रथम किश्त रु0 256.16 लाख, द्वितीय किश्त रु0 102.46 लाख अवमुक्त किए जा चुके हैं। तदोपरांत भवन निर्माण की लागत को पुनरीक्षित किया गया। अब यह रु0 748.88 लाख की लागत से निर्मित किया जा रहा है। शासन ने पुनरीक्षित लागत के सापेक्ष तीसरी किश्त में अवशेष लागत धनराशि को मंजूरी दी है।

Post Top Ad