अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि, अशोक कुमार निलम्बित ,लापरवाही, रुचि न लेने का आरोप - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, June 20, 2021

अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि, अशोक कुमार निलम्बित ,लापरवाही, रुचि न लेने का आरोप

 अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि, अशोक कुमार निलम्बित

कृषि मंत्री ने शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं रुचि न लेने के आरोप में किया निलंबित


लखनऊः (मानवी मीडिया)उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री,  सूर्य प्रताप शाही ने अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि,  अशोक कुमार को शासकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने एवं रुचि न लेने के आरोप में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शाही ने बताया कि अयोध्या मंडल के उपनिदेशक कृषि,  अशोक कुमार से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों की संख्या एवं लंबित मामलों की जानकारी ली गयी, जिस पर उनके द्वारा कहा गया कि लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की संख्या की जानकारी नहीं है। इसके अतिरिक्त उन्हें खरीफ के क्लस्टर की भी जानकारी न होने के कारण उनके विरुद्ध यह अनुशासनात्मक कार्यवाही की गई है।

कृषि मंत्री ने बताया कि  अशोक कुमार के कृत्य एवं शासकीय योजनाओं, लाभार्थियों एवं लंबित मामलों की जानकारी के अभाव से परिलक्षित हो रहा है कि वे शासकीय दायित्वों के निर्वहन में रुचि नहीं ले रहे हैं और लापरवाही बरत रहे हैं।

Post Top Ad