आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचल दिया था कांग्रेस ने : नरेन्द्र मोदी - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, June 25, 2021

आपातकाल लगाकर लोकतंत्र को कुचल दिया था कांग्रेस ने : नरेन्द्र मोदी


नयी दिल्ली (मानवी मीडिया) : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपातकाल के दौरान भारतीय लोकतंत्र की रक्षा करने वाले देशवासियों को याद करते हुए आज कहा कि कांग्रेस ने आपातकाल लगाकर भारतीय लोकतंत्र को कुचल दिया था।मोदी ने शुक्रवार को ट्वीट संदेशों में कहा , “ कांग्रेस ने हमारे लाेकतंत्र को कुचल दिया था। हम उन सभी महान व्यक्तियों को याद करते हैं जिन्होंने आपातकाल का विरोध किया और भारतीय लोकतंत्र की रक्षा की। आपातकाल के काले दिनों को कभी भी नहीं भुलाया जा सकता। वर्ष 1975 से 1977 की अवधि इस बात की गवाह है कि संस्थानों को किस तरह से ध्वस्त किया गया।

Post Top Ad