राष्ट्रपति को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अमौसी एअर पोर्ट पर दी विदाई - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 29, 2021

राष्ट्रपति को राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने अमौसी एअर पोर्ट पर दी विदाई


लखनऊ (मानवी मीडिया) भारत के मा0 राष्ट्रपति  राम नाथ कोविन्द जी अपने दो दिवसीय लखनऊ भ्रमण के उपरान्त आज अमौसी एअर पोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान किया।

प्रस्थान से पूर्व मा0 राष्ट्रपति  ने मा0 मुख्यमंत्री  को अपने भाषणों के संकलन की पुस्तक ‘लोकतंत्र के स्वर’ भेंट किया तथा राष्ट्रपति  के साथ राजभवन के जूडो प्रशिक्षण प्राप्त बच्चों की ग्रुप फोटो भी लिया गया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य गणमान्य नागरिक एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने राष्ट्रपति को हवाई अड्डे पर विदाई दी।

Post Top Ad