भारत को किसी का आंख दिखाना मंजूर नहीं: राजनाथ सिंह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, June 28, 2021

भारत को किसी का आंख दिखाना मंजूर नहीं: राजनाथ सिंह


नई दिल्ली/लेह (मानवी मीडिया)-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन का नाम लिए बिना कहा कि भारत शांति का पक्षधर है और कभी किसी पर आक्रमण नहीं करता लेकिन उसे किसी का आंख दिखाना मंजूर नहीं है और उसकी सेना हर तरह की चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता रखती है। सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे के साथ लेह और लद्दाख के तीन दिन के दौरे पर गये राजनाथ सिंह ने सोमवार को लद्दाख के कारू सैन्य स्टेशन में सेना की 14 वीं कोर के अधिकारियों और जवानों से बात की। बाद में उन्हें संबोधित करते हुए उन्होंने पिछले वर्ष चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प में शहीद हुए देश के जांबाज सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा , “ मैं सबसे पहले उन सभी जवानों की स्मृतियों को नमन करता हूँ जिन्होंने जून 2020 में ‘गलवान घाटी’ में देश के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। मै यह भी कहना चाहता हूँ कि यह देश उनके बलिदान को कभी नहीं भूलेगा”। उन्होंने सेना द्वारा इस दौरान दिखाए गए शौर्य की सराहना की और कहा कि देश को उस पर गर्व है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत पड़ोसी देशों के साथ बातचीत के जरिए समस्याओं का समाधान निकालने की इच्छा रखता है लेकिन देश की सुरक्षा के साथ किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, “ हम विश्वशांति के पुजारी हैं। हम शस्त्र भी धारण करते हैं तो शांति की स्थापना के लिए। भारत ने आज तक किसी भी देश पर न तो आक्रमण किया है न ही किसी भी देश की एक इंच ज़मीन पर हमने क़ब्ज़ा किया है। पड़ोसी देशों के साथ बातचीत के ज़रिए समाधान निकालने की कोशिश की जानी चाहिए। मंशा साफ़ होनी चाहिए। हम न तो किसी को आँख दिखाना चाहते हैं, न किसी का आँख दिखाना मंज़ूर है। हमारी सेना में हर चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने की क्षमता है। ” सशस्त्र सेनाओं को सरकार की ओर से हर संभव समर्थन का आश्वासन देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का विजन है कि सेना का मजबूत होना जरूरी है जिससे कि वह किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए हमेशा तैयार रह सके।

Post Top Ad