मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, देखा कॉरिडोर निर्माण कार्य - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, June 19, 2021

मुख्यमंत्री योगी ने किया बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन, देखा कॉरिडोर निर्माण कार्य


वाराणसी। (मानवी मीडिया) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने वाराणसी दौरे पर बाबा विश्वनाथ का विधिवत दर्शन पूजन किया। उन्होंने बाबा का रुद्राभिषेक कर प्रदेश और देश में सुख समृद्धि की कामना के साथ ही साथ कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट विश्वनाथ कॉरिडोर का अवलोकन किया। ऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी के तूफानी दौरे पर हैं। सर्किट हॉउस में मीटिंग के बाद उन्होंने रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण किया। यहां से उनका काफिला सीधा बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंचा जहां उन्होंने बाबा का विधिवत रुद्राभिषेक किया और दर्शन पूजन किया।


दर्शन पूजन के बाद उन्होंने विश्वनाथ कॉरिडोर की भव्यता को देखा और निर्माण कार्य के बारे में जानकारियां ली। उनके साथ राज्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल सहित कमिश्नर दीपक अग्रवाल और आला अधिकारी मौजूद रहे।


Post Top Ad