सहयोग विकास समिति द्वारा बड़े मंगल पर राशन एव आवश्यक सामग्री वितरित - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 22, 2021

सहयोग विकास समिति द्वारा बड़े मंगल पर राशन एव आवश्यक सामग्री वितरित

 


लखनऊ (मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़े मंगलवार के शुभ अवसर पर सहयोग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष धीरज गिहार द्वारा टीका पुरवा गांव में ज़रुरत मंदो को राशन, मास्क, सेनेटाइजर और बिस्कुट आदि का वितरण किया गया। 

राशन वितरण  में  संरक्षक  नितिन चौधरी  का अमूल्य सहयोग रहा,  गरीबों के प्रति  उनके सेवा भाव को सहयोग विकास  समिति सादर नमन करतीं हैं और दीर्घायु होने की कामना करतीं हैं।  सहयोग विकास समिति के प्रदेश संयोजक अमन यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई 





इस अवसर पर सहयोग विकास समिति के प्रदेश प्रचार प्रसार सचिव अजय श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव बैसाखी मुखर्जी ने सराहनीय कार्य किया।

Post Top Ad