7 वचन निभाने का वादा ऐसे ही थोड़े किया है...प्रमाण देख लीजिए - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 29, 2021

7 वचन निभाने का वादा ऐसे ही थोड़े किया है...प्रमाण देख लीजिए

पटना (मानवी मीडिया) इंटरनेट पर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा, अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे पर लेकर नदी पार करता नजर आ रहा है। यह घटना ब‍िहार के क‍िशनगंज ज‍िले का है। दरअसल, क‍िशनगंज में कनकई नदी के पलसा घाट से एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा जिसमें एक दूल्हा अपनी नई नवेली दुल्हन को अपने कंधे पर लेकर नदी पार करते नजर आ रहा है।

शनिवार को दूल्हा शिवा कुमार सिंह लोहागाड़ा गांव से बारात लेकर पलसा गांव गए थे। रविवार को वापस लौटते समय आधी नदी तो नाव से पार कर ली मगर उसके पश्चात् नाव आगे नहीं जा सकती थी। तब दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को कंधे में उठाया तथा फ‍िर नदी पार करने लगा। इस घटना का वहीं उपस्थित लोगों ने वीड‍ियो बना ल‍िया तथा सोशल मीड‍िया पर अपलोड कर द‍िया। यह वीड‍ियो वायरल होते ही इलाके में चर्चा का विषय बन गया। 

बता दें क‍ि पलसा भारत का सीमावर्ती गांव है। उसके पश्चात् नेपाल देश है जिसकी वजह से अब तक इस कनकई नदी पर पुल नहीं बन पाया। यहां तक जाने के लिए 6 माह नाव तथा 6 माह चचरी पुल का सहारा लेना पड़ता है। इससे पूर्व भी ब‍िहार में ऐसी कई घटना दिखाई दी हैं। जून माह में ही ब‍िहार के गोपालगंज में बाढ़ आई तो दुल्हन का घर बाढ़ के पानी से घ‍िर गया। तब दोनों पक्षों ने समझदारी द‍िखाई तथा नाव से बारात लेकर दूल्हा, दुल्हन के घर पहुंचा था। दुल्हन पक्ष द्वारा इसके ल‍िए 6 नावों का इंतजाम किया गया था।

 


Post Top Ad