खेल मंत्री का अनोखा ऐलान, सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता को मिलेंगे 1 लाख रुपये - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, June 22, 2021

खेल मंत्री का अनोखा ऐलान, सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता को मिलेंगे 1 लाख रुपये


मिज़ोरम  (मानवी मीडिया): मिजोरम के खेल मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने मिजो समुदायों की जनसंख्या में वृद्धि के उद्देश्य से अपने निर्वाचन क्षेत्र में एक अनोखा ऐलान किया है। इसके तहत सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता को एक लाख रुपये की नकद प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। हालांकि, खेल मंत्री ने बच्चों की न्यूनतम संख्या का जिक्र नहीं किया। रॉबर्ट रोमाविया रोयते ने यह ऐलान उस समय किया है जब देश के कई राज्य जनसंख्या नियंत्रण नीति का समर्थन कर रहे है 

सबसे ज्यादा बच्चों वाले  माता पिता को मिलेंगे 1 लाख रुपये, मंत्री ने फादर्स डे’ के अवसर पर खेल मंत्री ने घोषणा की कि वह अपने आइजोल पूर्वी-2 विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक बच्चों वाले माता-पिता को एक लाख रुपये की नकद राशि देंगे। इसके अलावा एक प्रमाणपत्र और एक ट्रॉफी भी दी जाएगी। इस प्रोत्साहन राशि का भार मंत्री के बेटे की एक कंस्ट्रक्शन कंसलेंसी कंपनी उठाएगी।द विंड डॉगआपको बता दें कि 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम की जनसंख्या 1,091,014 थी। अरुणाचल प्रदेश के बाद मिजोरम देश का दूसरा सबसे कम जनसंख्‍या घनत्‍व वाला राज्‍य है

Post Top Ad