महाराष्ट्र सचिवालय में बम की खबर के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच में कुछ नहीं मिला- फर्जी निकली कॉल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 30, 2021

महाराष्ट्र सचिवालय में बम की खबर के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, जांच में कुछ नहीं मिला- फर्जी निकली कॉल


मुंबई (मानवी मीडिया): बम की खबर से रविवार को महाराष्ट्र सचिवालय में हड़कंप मच गया। इसके बाद बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड महाराष्ट्र विधानमंडल सचिवालय में जांच के लिए पहुंचा। दरअसल, कंट्रोल रूम में एक कॉल आया था, इसमें बम रखे जाने की सूचना दी गई थी। हालांकि, शख्स का दावा गलत निकला और तलाशी के दौरान मंत्रालय में ऐसी कोई भी आपत्तिजनक चीज नहीं मिली। पूरे मंत्रालय की जांच करने के बाद पुलिस को थोड़ी राहत मिली। बता दें कि मंत्रालय महाराष्ट्र सरकार का प्रशासनिक मुख्यालय है और पहले इसे सचिवालय के नाम से जाना जाता था। कंट्रोल रूम में आई कॉल फर्जी निकली और साथ ही मंत्रालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है

 जानकारी के मुताबिक नागपुर के सागर नाम के शख्स ने आज दोपहर 12.40 पर कॉल किया था और बम रखे जाने की जानकारी दी थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोन पर बम रखने की सूचना देने वाले शख्स की पुलिस ने पहचान कर ली है। शख्स नागपुर का रहने वाला है और उसने 12 फरवरी 2020 में भी धमकी दी थी कि राजस्व विभाग के सचिव को गिरफ्तार किया जाए नहीं तो वह मंत्रालय के सामने आत्मदाह कर लेगा। फिलहाल मंत्रालय परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस तैनात कर दी गई है।

 मंत्रालय में पहले दो बार लग चुकी है आग

इससे पहले 31 मार्च 2020 को मंत्रालय की चौथी मंजिल पर आग लग गई थी। रात करीब 8.30 बजे लगी आग को एक घंटे में काबू कर लिया गया था। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ था। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताई गई थी। इससे चौथी मंजिल पर स्थित शहरी विकास विभाग के कक्ष में रखा सामान जल गया था। पूरी चौथी मंजिल आग की लपटों व धुएं से भर गई थी।  इस हादसे के पहले भी 12 मार्च 2018 को मंत्रालय में लगी आग के कारण कई दफ्तर खाक हो गए थे।

Post Top Ad