मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज खुद को आइसोलेट कर लिया। - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, April 13, 2021

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज खुद को आइसोलेट कर लिया।

लखनऊ(मानवी मीडिया) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज खुद को आइसोलेट कर लिया। मुख्यमंत्री कार्यालय में SP गोयल, सचिव अमित सिंह और OSD अभिषेक कौशिक कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद सीएम योगी ने एहतियातन खुद को आइसोलेट किया है। सीएम योगी ने इस बात की जानकारी ट्वीट करके दी।

CM योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली प्रारम्भ कर रहा हूं।
उधर, केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष कुमार गंगवार व उनकी पत्नी सौभाग्यवती गंगवार कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनके अलावा बरेली जिला मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. डीसी वर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं। गंगवार के अपर निजी सचिव आलोक माथुर ने बताया कि श्रम मंत्रालय दिल्ली में कोरोना के कई मामले निकलने के बाद से गंगवार कार्यालय नहीं जा रहे थे। पंचायत चुनाव में उन्होंने ज्यादा समय बरेली में देना शुरू कर दिया था।

Post Top Ad