पूर्व CBI चीफ रंजीत सिन्हा, दिल्ली में हुआ निधन - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, April 16, 2021

पूर्व CBI चीफ रंजीत सिन्हा, दिल्ली में हुआ निधन


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): सीबीआई के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का आज दिल्ली में निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक, 68 वर्षीय सिन्हा ने दिल्ली में शुक्रवार तड़के साढ़े 4 बजे के आसपास अंतिम सांसें लीं। सिन्हा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1974 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी थे और वे अपने जीवनकाल में कई वरिष्ठ पदों पर रहे जिनमें सीबीआई निदेशक और भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के महानिदेशक (DG) शामिल थे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार सुबह 4:30 बजे उनका निधन हो गया है।नहीं रहे रिटायर्ड IPS: CBI के पूर्व निदेशक रंजीत सिन्हा का निधन

अपने प्रोफेशनल करियर में सिन्हा ने सीबीआई डायरेक्टर, आईटीबीपी डीजी जैसे कई अहम पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। वहीं, उनपर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। सीबीआई ने ही उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले में केस भी दर्ज किया था। उनपर आरोप था कि उन्होंने सीबीआई डायरेक्टर के पद पर रहते हुए कोयला आवंटन घोटाले की जांच को प्रभावित करने की कोशिश की थी।1974 बैच के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी सिन्हा की संदिग्ध भूमिका की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को आदेश दिया था। इस आदेश के तीन महीने बाद सीबीआई ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी

Post Top Ad