मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 12, 2021

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को बैसाखी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं

कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लोग बैसाखीपर घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें

लखनऊ:
(मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने बैसाखी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री  ने कहा कि बैसाखी का त्योहार हमारी गौरवशाली परम्परा एवं समृद्ध विरासत का प्रतीक है। नई फसल के कटने से जुड़ा यह त्योहार हमारे देश की कृषक परम्पराओं और समृद्ध संस्कृति का भी परिचायक है। उन्होंने कामना की है कि यह पर्व सभी के जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता लाए।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बैसाखी के दिन दसवें सिख गुरू गोविन्द सिंह  ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। यह दिन भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े उत्साह से अलग-अलग त्योहारों के रूप में मनाया जाता है। यह सभी त्योहार नव वर्ष के आगमन के प्रतीक हैं।
वर्तमान समय की विशेष परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री  ने आमजन से अनुरोध किया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु लोग बैसाखी पर घर में ही रहकर धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करें।

Post Top Ad