शराब के दो घूंट पीने के बाद लोग इसलिए बोलते हैं अंग्रेजी, रिसर्च ने बताई हैरान कर देने वाली वजह - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 1, 2021

शराब के दो घूंट पीने के बाद लोग इसलिए बोलते हैं अंग्रेजी, रिसर्च ने बताई हैरान कर देने वाली वजह


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): शराब का नशा एक बार जब चढ़ जाता है तो इंसान खुद को भी भूल जाता है। ऐसा कई बार देखा जाता है कि नशे की हालत में लोग इतना डूब जातें हैं कि कभी-कभी बीच सड़क में डांस करने लग जाते हैं और कुछ लोगो के मुंह से धड़ाधड़ अंग्रेजी के शंब्द फूटकर बाहर निकलने शुरू हो जाते हैं। उस दौरान वो हर सवाल का जवाब भी अंग्रेजी में देना पसंद करता हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि नशे की हालत में ही वो ऐसा क्यों करता है? दरअसल, इस हरकत के पीछे छिपा है वैज्ञानिक कारण, जो इस सवाल का जवाब दे सकता है।लोग शराब पीने के बाद अंग्रेजी क्यों बोलते हैं ? 

'जर्नल ऑफ साइकोफार्माकोलॉजी' में छपी एक रिसर्च के अनुसार, अल्कोहल की कुछ घूंट पीने से कुछ लोगों के अंदर का कॉन्फिडेंस बढ़ने लग जाता है और उस दौरान ये लोग कॉन्फिडेंट होकर अंग्रेजी भाषा में बात करने लग जाते हैं, जिनमें नॉर्मल समय में वे इसे बोलने में कतराते हैं। इन रिसर्च में यह बात भी सामने आई है कि शराब का सेवन करने के बाद से लोगों की याद्दाश्त और एकाग्रता पर असर पड़ता है। इस दौरान कुछ लोगों की पर्सनालिटी बिल्कुल बदल जाती है और उनका कॉन्फिडेंस तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसा होते ही वे उन चीजों पर फोकस करने लगते हैं, जिन्हें होश में रहने के दौरान करने से हिचकिचाते हैं।- शराब पीने के  बाद आखि‍र कैसे और क्‍यों अंग्रेजी बोलने लगते हैं लोग? जानिए दूसरी भाषा बोलने के अलावा कुछ लोग वो काम भी कर जाते है जो सामान्य रहने पर नही कर पाते। जैसे डांस करना या गाना गाना। वे शराब पीकर कॉन्फिडेंस में आकर खूब झूमते हैं। हालांकि, शराब सेहत के लिए हानिकारक है। रोजाना प्रैक्टिस से आप अपने कॉन्फिडेंस को बिना किसी की मदद लिए खुद बढ़ा सकते है

Post Top Ad