वैज्ञानिक भी हैरान पिछले 10 साल से पैदा नहीं हुआ एक भी लड़का - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 12, 2021

वैज्ञानिक भी हैरान पिछले 10 साल से पैदा नहीं हुआ एक भी लड़का


नई दिल्ली (मानवी मीडिया): दुनिया में ऐसी कई घटनाएं है जो आपको हैरान कर देती है। इस कड़ी में आज हम आपको एक ऐसा गांव के बारे में बताने जा रहे है जहां पिछले 10 सालों से कोई भी लड़का पैदा नहीं हुआ। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड के मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव में पिछले एक दशक से कोई भी लड़का पैदा नहीं हो सका है। जिसकी वजह से यहां के मेयर ने यह घोषणा की है कि किसी के घर में अगर बेटा पैदा हुआ तो उसे ईनाम दिया जाएगा। इस गांव के बारे में जानने के बाद वैज्ञानिक इस जगह की जांच करना चाहते हैं। इतना ही नहीं, जर्नलिस्ट और टेलिविजन के लोग इस पोलिश गांव की अजीबोगरीब आबादी के बारे में जवाब खोज रहे हैं

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इस गांव में करीब 300 लोगों की आबादी है। पोलिश मीडिया में इस गांव का मामला तब तूल में आया, जब अग्निशामकों के यूथ वॉलिंटियर्स के लिए एक क्षेत्रीय प्रतियोगिता के दौरान पूरी-पूरी टीम लड़कियों की पहुंच गई। 


 उसके बाद, मेयर क्रिस्टीना जिडजियाक ने कहा, 'मिजेस्के ओद्रजेनस्की गांव की स्थिति थोड़ी अजीबोगरीब और हाथ से निकल गई है। सीसेक कम्युनिटी के मेयर राजमुंद फ्रिस्को ने बताया कि कुछ वैज्ञानिकों ने यह जांच करने में रुचि व्यक्त की है कि यहां केवल लड़कियों का जन्म क्यों हुआ है? वैज्ञानिक भी हैरान हैं। इतना ही नहीं, दुनियाभर के एक्सपर्ट डॉक्टरों को बुलाया जा रहा है कि इस गांव में लड़के के जन्म के लिए क्या करना चाहिए। इस मामले में रिसर्च अभी भी जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ल्ड वार के दौरान यहां 1200 लोग रहते थे, जो अब घट कर 300 रह गए हैं

Post Top Ad