मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर में आग लगने की दुर्घटना में 02 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, April 11, 2021

मुख्यमंत्री ने जनपद गौतमबुद्धनगर में आग लगने की दुर्घटना में 02 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया

प्रत्येक मृतक के परिवार को 04 लाख रु0 की

आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश
प्रभावितों को हर सम्भव राहत एवं मदद प्रदान करने के निर्देश

लखनऊ:
(मानवी मीडिया) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने जनपद गौतमबुद्धनगर के बहलोलपुर गांव में आग लगने की दुर्घटना में
02 बच्चों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री  ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए मृत बच्चों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना से प्रभावित व्यक्तियों को हर सम्भव राहत एवं मदद प्रदान करने के निर्देश भी दिए हैं।

Post Top Ad