जिलाधिकारी लखनऊ व सी0एम0ओ0 को तत्काल हटायें सरकार: शिवसेना - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 14, 2021

जिलाधिकारी लखनऊ व सी0एम0ओ0 को तत्काल हटायें सरकार: शिवसेना


लखनऊ (मानवी मीडिया) शिवसेना उ0प्र0 इकाई ने आज प्रदेश कार्यालय पर बैठक कर कोविड़ पर सरकार को घेरा। लखनऊ राजधानी में कोविड़ पर मचे कोहराम पर शिवसेना प्रदेश प्रमुख ने कहा कि राजधानी में जिलाधिकारी से लेकर सी0एम0ओ0 तक निरंकुश हो गये है। लखनऊ प्रशासन इतना निरंकुश हो गया है कि सरकार के कैबिनेट मंत्रियों का फोन भी नहीं उठाते। मा0 मंत्री बृजेश पाठक इसके उदाहरण है। जनपद में किसी भी अस्पताल में मरीजों के लिए जगह नहीं बची है। कोविड़ का बहाना बनाकर जनपद के डाॅक्टर होम क्वारंटाइन हो रहे है। बलरामपुर अस्पताल में दो दिन पूर्व कोविड़ वार्ड में पेसेन्ट भर्ती के दौरान मेरे सामने कई मरीजों ने दम तोड़ दिया। डाॅक्टर के नाम पर तीन नर्स सिर्फ वार्ड में थी। पूरे वार्ड में गन्दगी का अम्बार लगा हुआ था। बाथरूम में गन्दगी के साथ दरवाजा तक नहीं था। महिला पेसेन्ट दरवाजे पर किसी को खड़ा करके बाथरूम जा रही थी। उत्तर प्रदेश की 24 करोड़ जनता को मौत के सहारे छोड़ मुख्यमंत्री बंगाल चुनाव कराते रहे है। मुख्यमंत्री को जरा भी नैतिकता बची हो तो इस्तीफा दें। लखनऊ को जहन्नुम बनाने वाले डी0एम0 व सी0एम0ओ0 को तत्काल हटाया जाये, नहीं तो शिवसेना सड़कों पर उतरेगी ।


Post Top Ad