बंगाल में चुनावी हिंसा जारी, कूचबिहार में पार्टी कार्यालय के पास मिला भाजपा के मंडल अध्यक्ष का शव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 24, 2021

बंगाल में चुनावी हिंसा जारी, कूचबिहार में पार्टी कार्यालय के पास मिला भाजपा के मंडल अध्यक्ष का शव


कोलकाता (मानवी मीडिया): पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के दिनहाटा में भाजपा कार्यालय के पास के पार्टी के मंडल अध्यक्ष का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। भाजपा ने इसे प्रायोजित हत्या बताया है और इसका इल्जाम टीएमसी पर लगाया है। भाजपा कार्यकर्ता ने कहा है कि यह एक पूर्व-नियोजित हत्या है। वे (टीएमसी) चाहते हैं कि हम (भाजपा कार्यकर्ता) डर के मारे घर में  बैठें रहें, बाहर न निकले लेकिन हम अपनी लड़ाई जारी रखेंगे। वहीं दूसरी ओर आसनसोल के हीरापुर थाना अंतर्गत रांगापाडा में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह के आवास पर मंगलवार देर रात अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के समय दिग्विजय सिंह अपने आवास पर ही थे। सूचना पाकर रात में ही पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल की। रात में ही भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी, कृष्णेंदु मुखर्जी दिग्विजय सिंह के आवास पहुंचे और घटना की निंदा की। 

 बता दें कि इससे पहले भी कोलकाता से सटे सोनारपुर में एक बीजेपी कार्यकर्ता विकास नस्कर का शव पेड़ से लटकता मिला था। बीजेपी ने कहा है कि विकास नस्कर की हत्या कर दी गई है। वह बूथ नंबर 57 का बीजेपी का कार्यकर्ता था। बीजेपी ने आरोप लगाया था कि विकास नस्कर को टीएमसी के गुंडों ने मारकर उसके शव को रस्सी के सहारे पेड़ से टांग दिया। ऐसा दिखाने की कोशिश की गई है मानो विकास ने आत्महत्या की है।बंगाल में 27 मार्च से मतदान

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 27 मार्च से शुरू होगा। मतदान आठ चरणों में 29 अप्रैल तक चलेगा जिसके बाद दो मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे

Post Top Ad