संरा महासचिव ने रोहिंग्या समुदाय को शरण देने के लिए बंगलादेश को सराहा - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 31, 2021

संरा महासचिव ने रोहिंग्या समुदाय को शरण देने के लिए बंगलादेश को सराहा


 ढाका (मानवी मीडिया): संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस ने म्यांमार में अत्याचार से पीड़ित होकर पलायन कर गये रोहिंग्या समुदाय के लोगों को शरण देने के लिए बंगलादेश की सराहना की है। गुटेरस ने बंगलादेश के विदेशमंत्री डाॅ ए के अब्दुल मोमेन के नववर्ष संदेश के जवाब में लिखे पत्र में संयुक्त राष्ट्र बंगलादेश के साथ है और रोहिंग्या संकट के सामूहिक रूप से समाधान की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय समर्थन जुटाएगा।डॉ मोमेन ने अपने पत्र में रोहिंग्या संकट के स्थायी समाधान और प्रत्यार्वतन के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र की और अधिक सक्रिय भूमिका पर जोर दिया था। गुटेरस ने संयुक्त राष्ट्र की अपेक्षाओं का समर्थन करने के लिए बंगलादेश सरकार को धन्यवाद दिया और रोहिंग्या संकट के समाधान की दिशा में अंतर्राष्ट्रीय सहायता जुटाने के वास्ते म्यांमार में अपने विशेष दूत के साथ बंगलादेश से निरंतर सहयोग की मांग की।

Post Top Ad