राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की कवायद, दिल्ली कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, January 31, 2021

राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की कवायद, दिल्ली कांग्रेस ने पारित किया प्रस्ताव


नई दिल्ली (मानवी मीडिया)- कांग्रेस की कमान फिर से राहुल गांधी  को दिए जाने की कवायद तेज हो गई है। इसी कवायद के बीच रविवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने एक प्रस्ताव पास किया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि राहुल गांधी  को तुरंत कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। इस बारे में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के कई मुद्दों पर सटीक भविष्यवाणी की है। केवल राहुल गांधी ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रेरित कर सकते हैं। किसान से लेकर जीएसटी की कमियों तक उनकी सभी भविष्यवाणियां सच हो रही हैं। उन्होंने अपने नेतृत्व की क्षमता दिखा दी है। इसलिए हमने उन्हें फिर पार्टी अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव पास किया है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने देश की मौजूदा राजनीतिक हालातों पर चर्चा के लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई। इस बैठक में कांग्रेस पार्टी की मजबूती और भविष्य की नीतियों पर जरूरी विचार विमर्श भी हुआ। बताया जा रहा है कि बैठक में सर्वसम्मति से तीन प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें से एक प्रस्ताव में राहुल गांधी को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस का नेतृत्व करने और अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालने का अनुरोध किया गया है। इसके अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की गई है।दिल्ली कांग्रेस का प्रस्ताव, राहुल गांधी तत्काल प्रभाव से बनें पार्टी  अध्यक्ष - 

उल्लेखनीय है कि सीडब्ल्यूसी ने पिछली बैठक में संगठनात्मक चुनाव कराने का फैसला किया था, पिछले साल अगस्त में पार्टी में उठापटक के बाद सोनिया गांधी को गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, भूपिंदर हुड्डा, पृथ्वीराज चव्हाण, कपिल सिब्बल, मनीष तिवारी और मुकुल वासनिक सहित 23 वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने इन मुद्दों को उठाया था। इसके बाद सोनिया गांधी ने पिछले महीने पत्र लिखने वाले इन नेताओं में से कुछ नेताओं से मुलाकात की थी और उनकी तरफ से उठाए गए मुद्दों पर चर्चा की थी। फिलहाल सोनिया गांधी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष हैं

Post Top Ad