यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बस में घुसी इनोवा- 4 की मौत और एक घायल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, November 28, 2020

यमुना एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा, बस में घुसी इनोवा- 4 की मौत और एक घायल


नोएडा (मानवी मीडिया): उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। आगे जा रही रोडवेज की एक बस में इनोवा कार पीछे से जा घुसी। भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।घटना ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा-2 इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा आने वाली लेन पर एचपी पेट्रोल पंप के पास जीरो पॉइंट से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले हुआ।  

जानकारी के अनुसार इनोवा कार में बैठे पांच लोगों में से चार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे थाना बीटा-2 पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इनोवा सवार शादी समारोह से लौट रहे थे। - मरने वालों की पहचान1. आशीष चौहान पुत्र प्रदीप चौहान निवासी 4 बी/4162 वसुंधरा गाजियाबाद।2. आलोक कुमार गुप्ता पुत्र मनोज कुमार गुप्ता निवासी 55 विलेज बसंतपुर इस्माइलपुर अमर नगर फरीदाबाद हरियाणा। 3. मणिगंदन मायकन देवकर निवासी मद्रासी पाडा स्टेशन रोड गणेश मंदिरा अल्हासनगर ठाणे महाराष्ट्र।4. फिरोज पुत्र मांगेलाल निवासी गढी विचित्र थाना जगदीशपुरा आगरा।

Post Top Ad