कल से  कई चीजों के बदल जाएंगे नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर     - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, October 31, 2020

कल से  कई चीजों के बदल जाएंगे नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर    

नई दिल्ली (मानवी मीडिया): देशभर में कल से रोजमर्रा की कई चीजों के नियम बदलने जा रहे हैं। इसमें से कुछ ऐसे बदलाव भी हैं, जिसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। जानकारी के अनुसार 1 नवंबर यानि रविवार से रसोई गैस के सिलेंडर से लेकर ट्रेनों के टाइम टेबल तक सबकुछ बदलने वाला है। इसीलिए आज हम आपको इससे जुड़ी जानकारियां दे रहे हैं। ऐसे में अगर इनपर ध्यान नहीं दिया तो आपको नुकसान हो सकता है।- आइए जानते हैं इन नए नियमों के बारे में.. - रात में या फिर छुट्टियों के दौरान LPG सिलिंडर से रिसाव के  मामले में यहांएक नवंबर से LPG सिलेंडर की डिलिवरी का नियम बदल जाएगा। तेल कंपनियां एक नवंबर से डिलिवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) सिस्टम लागू करेंगी। यानि गैस की डिलिवरी से पहले उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। जब सिलेंडर आपके घर आएगा तो उस OTP को डिलिवरी ब्वॉय के साथ शेयर करना होगा। जब OTP सिस्टम से मैच होगा तभी आपको सिलेंडर की डिलिवरी होगी।- अगर आप इंडेन के ग्राहक हैं तो आज से अब आप पुराने नंबर पर गैस बुक नहीं करा पाएंगे। इंडेन ने अपने एलपीजी ग्राहकों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर गैस बुकिंग करने के लिए नया नंबर भेजा है। अब इंडेन गैस के देश भर के ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर बुक कराने के लिए 77189-55555 पर कॉल या एसएमएस भेजना होगा।- देश की सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतें तय करती हैं। कीमतों में इजाफा भी हो सकता है और राहत भी मिल सकती है। ऐसे में 1 नवंबर को सिलेंडर की कीमतों में बदलाव हो सकता है।


अक्टूबर में ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।- ट्रेन से सफर करने वालों के लिए यह जरूरी खबर है। 1 नवंबर से भारतीय रेल पूरे देश की ट्रेनों के टाइम टेबल को बदलने जा रही है। 1 नवंबर से ट्रेनों का नया टाइमटेबल जारी हो जाएगा। इस कदम से 13 हजार यात्री और 7 हजार मालभाड़ा ट्रेनों के टाइम बदल जाएंगे। देश की 30 राजधानी ट्रेनों के टाइम टेबल भी 1 नवंबर से बदल जाएंगे। वहीं, 1 नंवबर से प्रत्येक बुधवार को छोड़कर चंडीगढ़ से न्यू दिल्ली के बीच तेजस एक्सप्रेस चलेगी।कल से कई चीजों के नियमों में होने जा रहा है बदलाव- जान लें - 1 नवंबर से SBI के भी कुछ अहम नियमों में बदलाव होने जा रहा है। SBI के बचत खातों पर कम ब्याज मिलेगा। अब 1 नवंबर से जिन सेविंग्स बैंक अकाउंट में 1 लाख रुपए तक की राशि जमा है उस पर ब्याज की दर 0.25 परसेंट घटकर 3.25 परसेटं रह जाएगी। जबकि 1 लाख रुपए से ज्यादा की जमा पर अब रेपो रेट के अनुसार ब्याज मिलेगा। 


Post Top Ad