भारत ने किया सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण, 400 किमी दूर तक दुश्मन को कर सकती है ढेर - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, September 30, 2020

भारत ने किया सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्मोस का सफल परीक्षण, 400 किमी दूर तक दुश्मन को कर सकती है ढेर

नई दिल्ली (मानवी मीडिया) : पड़ोसी मुल्कों पाकिस्तान व चीन से मिल रही चुनौतियों का सामना करने के लिए भारत अपनी सैन्य शक्ति में लगातार बढ़ोतरी कर रहा है। वहीं इसी बीच भारत ने विस्तारित रेंज ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। बता दें कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल 400 किमी से अधिक दूरी तक दुश्मन को ढेर कर सकती है।    


भारत के रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) के PJ-10 परियोजना के तहत परीक्षण किया गया है, जिसके तहत मिसाइल को स्वदेशी बूस्टर के साथ लॉन्च किया गया। बता दें कि गत दिवस पहले भारत को रूस की तरफ से राफेल विमान की पहली खेप मिली है। 


Post Top Ad