साधन ना मिलने पर मजदूरों का हंगामा, की तोड़फोड़-एसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, May 17, 2020

साधन ना मिलने पर मजदूरों का हंगामा, की तोड़फोड़-एसपी सहित कई पुलिसकर्मी घायल




  • राष्ट्रीय रविवार 17 मई, 2020 |राजकोट सरकार के आश्वासन और हर सुविधा देने के वादे के बावजूद देशभर से मजदूरों का पलायन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। घर जाने के लिए समय पर सुविधा ना मिलने पर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली के  बाद गुजरात में भी मजदूरों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। रविवार को गुजरात के राजकोट में शापर-वेरावल हाईवे पर रविवार को आक्रोशित मजदूरों ने जमकर हंगामा किया। आक्रोशित मजदूरों ने तोडफोड़ की और कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान मजदूरों को शांत कराने की कोशिश में राजकोट के पुलिस अधीक्षक बलराम मीणा घायल हो गए। वहीं, पत्रकार और पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को घर भेजने का आश्वासन देकर प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह शांत कराया।बताया जाता है कि 500 से अधिक मजदूर अपने गृह राज्य जाने के लिए निकले थे। जब ये निर्धारित स्थान पर पहुंचे तो परिवहन के किसी भी साधन की व्यवस्था नहीं थी। मजदूरों का धैर्य जवाब दे गया और वे हंगामा करने लगे। प्रवासी मजदूरों ने तोड़फोड़ शुरू कर दी। मजदूरों के हंगामा करने की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक बलराज मीणा इन्हें समझाने के लिए मौके पर पहुंचे. तोड़फोड़ के दौरान उन्हें भी चोट आई है। गौरतलब है कि पैदल ही अपने घर जा रहे मजदूरों ने हरियाणा के यमुनानगर में हाईवे जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं, उत्तर प्रदेश में भी मजदूरों ने कानपुर लखनऊ हाईवे पर प्रदर्शन किया। दिल्ली में भी यूपी बॉर्डर पर बड़ी तादाद में मजदूर जमा हो गए थे। बता दें कि कुछ दिन पहले सूरत में भी प्रवासी मजदूरों ने घर जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया था।




Post Top Ad