सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए एक्टर इरफान खान - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 29, 2020

सुपुर्द-ए-ख़ाक हुए एक्टर इरफान खान



  • बुधवार 29 अप्रैल, 2020 |मुंबई बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान को बुधवार दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनके प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "इरफान को आज दोपहर 3 बजे मुंबई के वर्सोवा कब्रिस्तान में दफनाया गया। इस मौके पर उनके परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त थे। सभी ने उनको अंतिम विदाई दी और उनके निधन पर गहरा शोक जताया। हम उनकी शांति के लिए प्रार्थना करते हैं और हमें उम्मीद है कि वह आज एक बेहतर जगह पर हैं। वह अपनी लड़ाई में मजबूत थे। हमने एक बहुत अच्छे अभिनेता को खो दिया।"राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता इरफान खान ने बुधवार को 54 वर्ष की आयु में बुधवार को अंतिम सांस ली। इरफान को इस सप्ताह के शुरू में कोलन संक्रमण के चलते मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दुर्भाग्यवश उन्होंने अपनी बीमारी के कारण दम तोड़ दिया। अभिनेता अपने पीछे पत्नी सुतापा सिकदर और दो बेटों बबील और अयान को छोड़ गए हैं। इरफान खान के असामयिक निधन पर बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।



Post Top Ad