मुख्यमंत्री ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों  श्रमिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, April 30, 2020

मुख्यमंत्री ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों  श्रमिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं

लखनऊ: बृहस्पतिवार 30 अप्रैल, 2020उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने मई दिवस पर प्रदेश के कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

आज यहां जारी एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि मई दिवस श्रमेव जयते का उद्घोष करता हुआ, विकास की प्रक्रिया में श्रम के महत्व को रेखांकित करता है। मई दिवस हमारे कामगारों एवं श्रमिक वर्ग की कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के सम्मान का आयोजन है। 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश की सरकार अपने कामगारों/श्रमिकों के हितों के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ समर्पित भाव के साथ कार्य करते हुए उनके श्रम को सम्मान देने के लिए पूरी तरह कृतसंकल्पित हैं। इस अवसर पर हम सभी को प्रदेश को प्रगति की नई ऊँचाइयों की ओर ले जाने का संकल्प लेना चाहिए।

-

Post Top Ad