बचपन में ऐसे दिखते थे इरफान खान, इन टीवी शोज में दिखा अलग अंदाज - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, April 29, 2020

बचपन में ऐसे दिखते थे इरफान खान, इन टीवी शोज में दिखा अलग अंदाज




  • मनोरंज  बुधवार 29 अप्रैल, 2020 |मुंबई आज बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से पूरा बॉलीवुड शोक में है। इरफान खान ने अपने जीवन में एक से बढ़कर एक फिल्में की। उनकी एक्टिंग की हर कोई तारीफ करता है। नेता-अभिनेता से लेकर सोशल मीडिया पर इरफान खान के फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच इरफान की एक बचपन की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में इरफान बायीं तरफ बैठे दिख रहे है। इरफान के चेहरे पर मासूमियत देखते ही बनती है। इसके अलावा इरफान ने जिन टीवी शओज में काम किया है, उनकी स्टिल्स भी सोशल मीडिया पर वायरल है। बता दें कि इरफान पिछले काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। विदेश में काफी वक्त तक न्यूइंडोक्राइन ट्यूमर का इलाज कराने के बाद अब इरफान पेट की समस्या कोलन इंफेक्शन से जूझ रहे थे। मंगलवार को उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। काम की बात करें तो इरफान ने आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम में काम किया था। हालांकि, फिल्म को खास सफलता नहीं मिली। लेकिन उनकी एक्टिंग को बेहद पसंद किया गया। इरफान खान ने कड़ा संघर्ष करते हुए टीवी सीरियल्स से ग्लोबल स्टार बनने का सफर तय किया। जानते हैं इरफान के उन टीवी शोज के बारे में जिनमें काम कर उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत की। इरफान ने सीरियल चंद्रकांता में अपने लुक्स और एक्टिंग से फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि, वे इस शो को करना नहीं चाहते थे। उनके दोस्त और शो का हिस्सा रहे शाहबाज खान ने उन्हें इस शो में काम करने के लिए राजी किया था। साल 1991 में रिलीज हुए टीवी शो चाणक्य में इरफान खान नजर आए थे। एक कपल के इर्द गिर्द गढ़े गए इस शो के प्लॉट में इरफान ने हसबैंड की भूमिका निभाई थी। इस शो में इरफान के साथ मृणाल कुलकर्णी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इरफान ने साइकोलॉजिकल थ्रिलर टीवी सीरियल डर में भी काम किया था। इस शो की कहानी अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप ने लिखी थी। इस टीवी शो में वो साइको सिरियल किलर बने थे। इरफान ने श्याम बेनेगल के मशहूर सीरियल भारत एक खोज के एक एपिसोड में भी काम किया था। इस शो में इरफान ने अकबर के जमाने के मशहूर इतिहासकार अब्द-उल-कादिर बदौनी का किरदार निभाया था। इरफान ने इसके अलावा टीवी शो जस्ट मोहब्बत, बनेगी अपनी बात और मानो या ना मानो में भी काम किया था। वो टीवी शो भंवर में भी नजर आए। इसमें उन्होंने ठग का रोल किया था। फिर वे टीवी से बोर होने लगे थे और उन्होंने फिल्मों का रुख किया। 




Post Top Ad