मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 822 व्यक्तियों को  12 करोड़ 66 लाख 82 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 28, 2020

मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों के 822 व्यक्तियों को  12 करोड़ 66 लाख 82 हजार रु0 की आर्थिक सहायता प्रदान की


लखनऊ: शुक्रवार28 फरवरी, 2020


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गम्भीर बीमारियों से ग्रसित विभिन्न जनपदों के 822 व्यक्तियों को 12 करोड़ 66 लाख 82 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है। यह आर्थिक सहायता मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दी गई है।
यह जानकारी आज यहां देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 15 फरवरी से 28 फरवरी, 2020 के बीच कुल 12 करोड़ 66 लाख 82 हजार रुपए की आर्थिक सहायता 822 लाभार्थियों को प्रदान की गई।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि लाभार्थियों में जनपद सुल्तानपुर की श्रीमती केश कुमारी, मऊ के श्री आनन्द लाल, लखनऊ की श्रीमती सीमा वर्मा तथा उन्नाव के श्री रंजीत गुप्ता आदि शामिल हैं। लाभार्थियों में अधिकतर कैंसर, हृदय, किडनी तथा लिवर से सम्बन्धित बीमारियों से ग्रसित हैं।

Post Top Ad