आज ही के दिन जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ था (30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं) - मानवी मीडिया

निष्पक्ष एवं निर्भीक

.

Breaking

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, December 30, 2019

आज ही के दिन जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन हुआ था (30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं)




  • राष्ट्रीय समाचार09:37 am सोमवार 30 दिसंबर, 2019 नई दिल्ली भारतीय एवं विश्व इतिहास में 30 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:






1703 - जापान की राजधानी टोक्यो में भूकंप से 37,000 लोगों की मौत हुई।



1706 - पुडुचेरी के संस्थापक तथा गवर्नर जनरल फ्रैंकोइस मार्टिन का निधन।


1803 - ब्रिटेन की ईस्ट इंडिया कंपनी ने दिल्ली, आगरा और भरूच को अपने नियंत्रण में लिया।



1873 - अमेरिका के न्यूयार्क में माप तौल के लिए मेट्रोलॉजिकल सोसायटी का गठन।


1893 - रूस और फ्रांस ने सैन्य समझौते पर हस्ताक्षर किए।


1906 - अखिल भारतीय मुस्लिम लीग की स्थापना ढाका में हुई।


1935 - इटली के लड़ाकू विमानों के बम हमले में अफ्रीकी देश इथोपिया स्थित स्वीडन की रेड क्रास इकाई ध्वस्त हो गया।


1943 - स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने पोर्ट ब्लेयर में भारत की आजादी का झंडा लहराया।


1949 - भारत ने चीन को मान्यता दी।


1971 - जाने माने वैज्ञानिक विक्रम साराभाई का त्रिवेन्द्रम में निधन।


1975 - हिन्दी के कवि और गजल लेखक दुष्यंत कुमार का निधन।


1993 - वेटिकन ने इजरायल को मान्यता दी।


1996 - ग्वेटामाला में 36 वर्षों से चल रहा गृह युद्ध समाप्त हुआ।


2006 - इराक के शासक सद्दाम हुसैन को फांसी दी गई।




Post Top Ad